
जमशेदपुर : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किए गए बयान बाजी के खिलाफ साकची थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार कंगना रनौट ने 10 नवंबर को एक बायन जारी किया था जिसमें उन्होने कहा था कि देश को आजादी 1947 में देख को आजादी भीख में मिली थी असली आजादी तो 2014 में मिली है. ऐसा बयान देकर उन्होने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है. देश की आजादी में अपनी भागीदारी निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहिदों का अपमान किया है. इसके लिए कंगना रनौट पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.












