
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित आसनबनी के रांगाखन्ना इलाके में 19 वर्षीय गुनाराम सिंह ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुनाराम सिंह नीम पेड़ में शॉल लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी. बताया जाता है कि गुनाराम रविवार की रात से ही घर नहीं पहुंचा, जिसकी तलाश चल रही थी. करीब दो दिनों के बाद शव को पुलिस ने बरामद किया, जिसके बाद शव को लेकर मातम का माहौल उत्पन्न हो गया है. मंगलवार की सुबह में ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो शव को पेड़ से झूलते हुए देखा, जिसके बाद परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. गुनाराम सिंह खुद मजदूरी का काम करता था. बताया जाता है कि वह आर्थिक संकट से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. परिवार के लोगों ने काफी अफसोस जतया है और गम का माहौल पसरा हुआ है.












