
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को तार कंपनी तलाब में बिष्टुपुर की वर्षा पटेल की हत्या कर शव फेंकने के आरोपी एएसआई धर्मेंद्र कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. मृतका की बहन जया पटेल ने इस मामले को लेकर न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराई है. इस मामले को अधिवक्ता विद्या सिंह देख रहे है. जानकारी देते हुए अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया है पर बाद में यह बात सामने आई थी कि धर्मेंद्र ने वर्षा की अश्लील फोटो लेकर उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. घटना के दो दिन पहले वर्षा से बहन की शादी के लिए 1.64 रुपये लिए थे. यह बात समाने आने के बाद अब पुलिस को वर्षा की बहन जया पटेल का 164 का बयान रर्ज कराना चाहिए और धारा 420,406,376 और 503 भी जोड़कर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए. बता दे कि 12 नवंबर को घर से गायब बिष्टुपुर की वर्षा का शव पांच दिन बाद एक बोरे में बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने साकची थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था. धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वर्षा के पास कुछ अश्लील तस्वीरे थी जिसे दिखाकर वह उसे धमकी दिया करती थी. इसलिए उसकी हत्या कर दी. फिलहाल मामला अनुसंधान में है.















