
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक के पास शराब दुकान के बाहर नशे में विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके पर फरार होने लगा पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. इधर घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक का नाम अरविंद है, जो मानगो जवाहरनगर का रहने वाला है. घटना के संबंध में उसने बताया कि वह शराब लेने आया था तभी वहां उसे एक परिचित मिल गया. बातचीत के दौरान परिचित ने उसके साथ गली गलौज शुरू कर दी. इसी बीच परिचित ने अपने पास रखा चाकू निकाला और उसपर वार करने लगा. उसने परिचित के हाथ ने चाकू छीना और बचाव करने को लेकर उसपर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने शेख अशफाक उर्फ रज्जन को हिरासत में ले लिया है, जो कपाली का रहने वाला है.













