सरायकेला : सरायकेला के व्यवसायी पवन चौधरी ने जिले के एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस विभाग में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ धमकी देने और ग्राहकों को भड़काने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से व्यवसायी पवन चौधरी ने आरोप लगाया कि बीते 28 नवंबर को दिन के दोपहर 2 बजकर 48 मिनट से दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक ग्राहक बनकर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस विभाग का धौंस देते हुए मेरे भाई और मुझसे उलझ पड़ा. विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस संबंध में व्यवसायी ने घटना से संबंधित दो सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है. व्यवसाई पवन चौधरी ने बताया, कि उक्त व्यक्ति द्वारा मेरे पुराने प्रतिद्वंद्वियों एवं एक भाजपा नेता के साथ हुए पूर्व के विवाद का ज़िक्र करते हुए कहा तुम्हारे साथ वैसा ही सलूक किया जाना चाहिए. इस दौरान मेरे दुकान पर मौजूद महिला ग्राहक भी भयभीत हुई और बग़ैर खरीदारी किए वापिस लौट गयी. उन्होंने मामले में एसपी से जांच कर दोषी को चिन्हित करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.












