
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे की आरपीएफ पुलिस की विशेष टीम ने छापामारी कर गोलमुरी के टिनप्लेट क्षेत्र से रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले बाबू राव को गिरफ्तार कर लिया. उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. बाबू राव के पास से एक डायरी समेत 70 हजार रुपये मूल्य के 32 टिकट बरामद किये गये है. इन टिकटों में रेलवे काउंटर का टिकट और इ टिकट भी शामिल है. ये टिकट पुणे, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों के बनाये गये है. बाबू राव से पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ ने आशंका जतायी है कि यहां से टिकट की कालाबाजारी की जा रही थी, जिसकी सत्यता की जांच के लिए छापामारी की गयी तो उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा रहा है. बाबूराव युवकों को आरक्षण काउंटर में भेजकर टिकट को बुक कराता था. उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.






