
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 2 में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचते बाप बेटे को धर दबोचा. पुलिस ने मो इलियास और उसके बेटे जसीम अकरम के 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. पुलिस दोनो को पकड़कर थाना ले गई. जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनो ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर की खरीददारी आदित्यपुर से करते है और एक पुड़िया को 200 से 250 रुपए में बेचा करते है. दोनो घर से ही इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे जिसमे घर के सारे सदस्यों का हाथ है.












