
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों मोबाइल चोर गैंग काफी सक्रिय हो गया है. ये गैंग ज्यादातर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अपना शिकार बनाता है. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र का है जहां बाजार करने आई एक महिला के बैग से मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया. हालांकि महिला को चोरी होने की जानकारी मिल गई और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया. शोर सुनकर आस-पास के लोग इकठ्ठा हुए और महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. हालांकि इस बीच महिला खुद को बेकसूर बताने लगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना को दी. सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को वाहन में बिठाकर थाने ले गई जहां महिला से पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने अनुसार वह बाजार में सामानों की खरीददारी करने आई थी. वह पैदर बाजार घूम रही थी. तभी भोला महाराज के पास पीछे से एक महिला ने उसके पर्स से मोबाइल निकालने का प्रयास किया.











