
रांची/हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग इलाके में बरही थाना क्षेत्र के नईटांड गांव के पास रविवार को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है. घटना के बाद हालात को देखते हुए झारखंड सरकार ने चार जिले में इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. हजारीबाग के अलावा कोडरमा, गिरीडीह और चतरा जिले में भी इंटरनेट सेवाएं बंद है क्योंकि सारे जिले एक दूसरे से जुड़े हुए है. सोमवार की सुबह 4 बजे से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है. इससे आम जन जरूर परेशान है, लेकिन हालात को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है. राज्य में ऐसी पहली घटना है, जहां इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बताया जाता है कि रविवार की शाम को सरस्वती पूजा का विसर्जन निकाला गया था. इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गये थे जबकि दूसरे पक्ष से 13 साल का बच्चा घायल हो गया था. बताया जाता है कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद यह विवाद यह रुप ले लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

दूसरी ओर, इस मसले को लेकर ही हजारीबाग जिले के बरही में दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत भी हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया. घटना के बारे में यह जानकारी दी गयी है कि 17 साल के किशोर रुपेश कुमार की एक दूसरे समुदाय सके साथ डीजे बजाने को लेकर कहा सुनी हो गयी, जिसके बाद यह स्थिति हो गयी. इस हमले में वह युवक घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया. रुपेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था. बताया जाता है कि अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में आसानी हो सके. हजारीबाग के बाद कोडरमा जिले में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प हो गयी, जिसके बाद उस पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाओं को ही बंद कर दिया गया है. कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कर्बलानगर में विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झपड़ हो गयी. इसमें 8 लोग घायल हो गये है. इस हंगामा के बाद से पूरे राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.





