
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शादी का 16 साल पूरा हो गया. सोमवार 7 फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह है. 16 साल पहले आज ही के दिन ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी हुई थी. वे शादी की सालगिरह असम में मना रहे है. असम में वे कौढ़ी कामाख्या मंदिर गये है, जहां उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और दोनों बेटों के साथ माता रानी के दर्शन किये और उनका आर्शीवाद लिया. आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ में थे, जहां वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल के आवास पर गये थे, जहां उनके बेटे की शादी थी. इस शादी समारोह में भाग लेने के बाद सोमवार को वे वहां से सीधे असम के लिए रवाना हो गये, जहां उन्होंने भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया. कल्पना सोरेन और दोनों बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वहां काफी देर तक समय बिताया. वर्ष 2006 में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का अरेंज मैरेज हुई थी. कल्पना सोरेन अभी राजनीति में नहीं है. वो एक स्कूल का संचालन करती है और एक हाउस वाइफ की भूमिका में होती है. कल्पना सोरेन महिला विकास के कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लेती है. कल्पना सोरेन कई मौके पर खुद बोली है कि वे राजनीति में जाना नहीं चाहती है, वे पारिवारिक जिम्मेदारी ही निभाना चाहती है, जिसमें उनको काफी खुशी मिलती है.




