
खूंटी : झारखंड की खूंटी पुलिस ने कोनबीरकेल में सर्च अभियान चलाकर तीन नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में जीवन सुरीन उर्फ लगनु, अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया शामिल है. तीनों को तब गिरफ्तार किया गया जब सर्च अभियान के दौरान तीनों पुलिस पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे. गिरफ्तार नक्सली जीवन सूरीन चाईबासा का रहने वाला है जबकि अनील मांझी और अनमोल गुड़िया खूंटी के ही रहने वाले है. जानकारी देते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ नक्सली चहलकदमी कर रहे है. इसके बाद एक टीम का गठन कर सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ही तीनों पुलिस पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे. नक्सलियों के पास से दो राइफल सीलिंग, एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, एक गर्म पट्टी, दो पर्चा, तीन चंदा रसीद और दो राइफल सीलिंग बरामद किया है. उन्होने बताया कि गिरफ्तार तीनों नक्सली पीएलएफआई संगठन में लोगों को जोड़ने और लेवी वसूलने का काम करते हैं. ये तीनों नक्सली पीएलएफआइ के है. 3 फरवरी 2022 को गुदड़ी में हुए मुठभेड़ में यह नक्सली शामिल था. इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान रमेश कुमार, सीआरपीएफ के सेकेंड कमांडिंग ऑफिसर पीआर मिश्र, सीआरपीएफ 94 बटालियन के सहायक कमांडेंट राजेंद्र भंडारी, पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह के साथ-साथ खूंटी और चाईबासा पुलिस शामिल थे.

















