
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर स्थित साई आंचल अपार्टमेंट निवासी राज रतन श्रीवास्तव के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. राज रतन के पिता मंगल प्रसाद ने बहु पिंकी और पिंकी के भाई सोनू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बेटे ने पिंकी से 12 फरवरी को ही प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह के दौरान उसके शादी में घर से कोई भी शामिल नहीं हुआ जबकि लड़की पक्ष से सभी मौजूद थे. शादी के बाद वह अलग होकर आदित्यपुर में रह रहा था. घटना के बाद भी उसे किसी ने जानकारी नहीं दी. राज के सहकर्मियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बेटे से बात हुई थी फिर उसके बाद बात नही हुई. (नीचे देखे पूरी खबर)
इधर सहकर्मी रजनीकांत ने बताया कि शादी के बाद वह किसी से कुछ नही बताता था. आज भी वह काम पे यह कहकर नही आया कि उसे पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाना है. दूसरे सहकर्मी मनीष प्रजापति ने उसे फोन किया था तब उसने कहा था कि वह अस्पताल में है. उसके बाद जब मनीष ने रिपोर्ट भेजकर उसे फोन किया तो लगभग 20 मिनट तक उसका फोन व्यस्त आया. शाम पांच बजे राज की पत्नी ने फोन कर कहा की राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां राज का शव पड़ा हुआ था और शव के पास कोई मौजूद नहीं था. शव पहुंचाने वाले ने भी अपना मोबाइल नंबर गलत लिखवाया था. वहीं जब उन्होंने राज के साले सोनू से पूछताछ पर उसने बताया कि घर की एक चाबी उसके पास रहती थी. आज वह घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था. चाबी से दरवाजा खोलने पर पाया की राज ने फांसी लगा ली थी. जबकि पत्नी के अनुसार उसने पहले शव को देखा था. ऐसे में शक पत्नी पर जाता है. वहीं राज की न तो जीभ बाहर आई है और न ही आंख जबकि फांसी लगाने वाले का आंख और जीभ बाहर आ जाती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





