
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो महावीर कॉलोनी निवासी तरुण कुमार के मोबाइल पर साइबर ठगों ने एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर 26 हजार रूपए की अवैध निकासी कर ली. तरुण ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था. क्रेडिट कार्ड को लेकर तरुण ने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर नंबर पर फोन किया. फोन रिसीव करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मी बताया और मदद के लिए मोबाइल पर एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया. जानकारी देने के बाद उनके खाते से 26 हजार की निकासी कर ली गई. इधर साइबर ठगों ने टेल्को निवासी रवि कुमार को भी निशाना बनाया. रवि ने भी गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर फोन किया. साइबर ठग ने एक लिंक भेजा और लिंक को ओपन कर पांच मिनट तक रुकने को कहा. इसी बीच उसके खाते से कुल 25,638 रुपए की निकासी कर ली गई.





