
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी 51 वर्षीय दुखू दीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की है. इधर सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया. मृतक के बेटे आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां कल्याणी देवा काम कर गई थी और वह खुद आदित्यपुर स्थित अपने ससुराल गया था. पिता घर पर अकेले थे. उनकी मां ने उन्हे फोन कर जानकारी दी की पिता दरवाजा नहीं खोल रहे है. जब वह घर पहुंचा और किसी तरह दरवाजा खोला तो पाया कि पिता ने फांसी लगा ली है. दुखू दीप ने नायलॉन की रस्सी छत के राड में बांधकर फांसी लगाई है. वह मजदूरी का काम करते थे.




