
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची के एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत विजय बहादुर की इलाज के दौरान मौत हो गई. विजय की मौत हार्ट अटैक से बताई गई है. तबीयत खराब होने पर उसे सरायकेला जेल से 18 मार्च को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अस्पताल के कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. इधर जेल प्रशासन ने शव के पोस्टमार्टम के लिए दंडाधिकारी नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार होने के कारण दंडाधिकारी नियुक्त नही हो पाई जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा.













