आदित्यपुर : अंततः सरायकेला-खरसावां एसपी के निर्देशन में आदित्यपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात रहस्यमई तरीके से गायब हुए एसिया उपाध्यक्ष सह उद्यमी सुधीर सिंह का सुराग जुटाने में सफलता हासिल कर ली है. सूत्रों की अगर माने तो उद्यमी सुधीर सिंह को पुलिस रविवार को सामने ला सकती है. बताया जा रहा है, कि सुधीर सिंह नागपुर से बरामद किए गए हैं. उन्हें लाने सुधीर सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ आदित्यपुर थाने की विशेष टीम नागपुर निकल चुकी है. बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह नागपुर स्थित संघ कार्यालय में मिले हैं. हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका है.







