सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत खप्परसाईं गांव में बीती रात धारदार हथियार से 80 वर्षीय विधवा बुधनी बोयपाई की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश दल बल के साथ खप्परसाईं गांव पहुंचे और मामले की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)
एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व मृतका ससुराल छोड़ मायके में आकर रह रही थी. मृतका के पति की भी 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. महिला अपने भतीजे व बहू के साथ रह रही थी. भतीजे की भी मौत हो चुकी है. हत्या किन कारणों से हुई है इसकी जांच चल रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.





