जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानांतर्गत एक ट्रांसपोर्ट के गोदाम से माल गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ट्रांसपोर्ट मालिक ताजिंदर सिंह की ओर से थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बताया गया है कि जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित श्रीश्री विंध्यवासिनी मंदिर के निकट राजधानी इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट का गोदाम है. इस मामले में परमानंद ठाकुर, उमेश कुमार सिंह, हीरा सिन्हा, अंकित कुमार सिंह और चंदन कुमार पासवान को आरोपी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उलीडीह में 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विभाग की ओर से 10 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है. आरोपियों में सीताराम सिंह, सत्येंद्र सिंह, विशाल सचदेवा, नागेश्वर पांडेय, ओमप्रकाश, कमलेश प्रसाद, दीपक दूबे, सुरेश पोद्दार, शंकर प्रसाद गुप्ता और रामेश्वर पांडेय शामिल हैं. इस मामले में अभी तक किसी कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा में बिजली चोरी, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विभागीय अभियंता ने स्थानीय थाना में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इनमें तारो सोरेन, सदय सोरेन, पान बास्के, कार्तित पात्रो, सांडिल पूर्ति, शंकर लोहार और पोरेश मंडल शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
परसुडीह में घर का ताला तोड़ कर चोरी
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़ कर चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस घटना की जांच के साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है.












