जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 में अपराधियों की गोलियों से युवक सज्जाद उर्फ टांगा की मौत हो गयी. इस घटनाक्रम ने एक बार से मानगो में होने वाले गैंगवार को खोलकर रख दिया है. इस घटना में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है. इसमें यह बातें सामने आयी है कि पांच अपराधी दो गाड़ियों में आये थे. सरेआम अपराधियों ने दौड़ाकर युवक को गोलियां मारी और भाग गये. भागते वक्त जब पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी गोलियां चलाकर भाग गया. (नीचे देखे और वीडियो और खबरें)
भागने के क्रम में एक युवक पकड़ा गया, जिसके पास से तीन पिस्तौल बरामद किया गया है. शेष सारे चार अपराधी पकड़े गये. हत्या करने वाले सारे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश शुरू की गयी है. अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस द्वारा घेराबंदी की जा रही है. बताया जाता है कि यह अपराधी मानगो के एक आपाधिक गिरोह का सदस्य रहा है, जिसका पुलिस के साथ पहले साठगांठ हुआ करती थी. लेकिन हाल के दिनों में वह नये एसएसपी के आने के बाद थोड़ा सन्नाटा में चले गये थे, लेकिन अब अपराधियों ने फिर से सिर उठाया है.







