
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह बैंक अफ इंडिया के एटीएम से रविवार को दिन में शराब के नशे में घुसकर एक व्यक्ति ने एटीएम से चोरी करने का प्रयास किया. कैमरा से बैंक अधिकारियों ने साकची थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व्यक्ति की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति लात मारकर एटीएम मशीन को खोलने का प्रयास कर रहा था. मशीन नहीं खुलने पर वह अपने बाहर निकलकर चला गया. फिलहाल पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है.













