
Jamshedpur : आसन्न विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के टिकट पर अपनी निर्धारित सीट जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी होंगे. रविवार की शाम भाजपा आलाकमान ने 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें जमशेदपुर पश्चिमी सीट से किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है. इस सीट से मंत्री सरयू राय विधायक हैं. संभवत: अभी श्री राय के नाम पर बातचीत चल रही है. वहीं घाटशिला से सीटिंग विधायक लक्ष्मण टुडू का टिकट इस बार कट गया है. उनके स्थान पर लखन मार्डी को घाटशिला से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. पोटका सीट से मेनका सरदार पुन: पार्टी की प्रत्याशी होंगी. वहीं बहरागोड़ा सीट पर पार्टी ने हाल ही में झामुमो छोड़ कर आये व सीटिंग विधायक कुणाल षाड़ंगी को टिकट दिया है. पार्टी की ओर से बताया गया है कि घोषित 52 प्रत्याशियों में 13 युवाओं और 21 ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जबकि 10 सीटिंग विधायकों का टिकट कटा है.
किसे कहां का मिला टिकट
1. जमशेदपुर ईस्ट- रघुवर दास
2. चक्रधरपुर- लक्ष्मण गिलुआ
3. राजमहल- अनंत ओझा
4. बोरियो- सूर्या हांसदा
5. लिट्टीपाड़ा- डेनियल किस्कू
6. महेशपुर- मिस्त्री सोरेन
7. जामताड़ा- विरेंद्र मंडल
8. दुमका- लुईस मरांडी
9. मधुपुर- राज पालिवाल
10. सारठ- रणधीर सिंह
11. गोड्डा- अमित मंडल
12. महगामा- अशोक भगत
13. कोडरमा- नीरा यादव
14. बरही- मनोज यादव
15. हजारीबाग- मनीष जायसवाल
16. गिरिडीह- निर्भय शाहबादी
17. बेरमो- योगेश्वर महतो बाटुल
18. धनबाद- राज सिन्हा
19. बाघमारा- ढुल्लू महतो
20. तोरपा- कोचे मुंडा
21. खिजरी- रामकुमार पाहन
22. रांची- सीपी सिंह
23. हटिया- नवीन जायसवाल
24. गुमला- मिसीर कुजूर
25. लातेहार- प्रकाश राम
26. पांकी- शशिभूषण मेहता
27. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
28. जामा- सुरेश मुर्मू
29. देवघर- नारायण दास
30. बहरागोड़ा- कुणाल षाड्ंगी
31. पोटका- मेनका सरदार
32. चतरा- जनार्दन पासवान
33. ईचागढ़- साधुचरण महतो
34. बिशुनपुर- अशोक कोरा
35. मांडू- जेपी पटेल
36. सिमरिया- किसून कुमार दास
37. बगोदर- नागेंद्र महतो
38. झरिया- रागिनी सिंह
39. छत्तरपुर- पुष्पा देवी
40. गढ़वा- सतेंद्र तिवारी
41. भवनाथपुर- भानू प्रताप शाही
42. सिमडेगा- सदानंद बेसरा
43. मनोहरपुर- गुरु चरण नायक
44. सिंदरी- इंद्रजीत महतो
45. जमुआ- केदार हाजरा
46. बरहेट- सिमोन मोलटो
47. शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन
48. नाला- सत्यानंद झा बाटुल
49. जरमुंडी- देवेंद्र कुंवर
50. डालटनगंज- आलोक चौरसिया
51. घाटशिला- लखन मार्डी
52. मनिका- रघुपाल सिंह





