
Chakuliya : प्रखंड के नुआग्राम गांव में मंगलवार को झामुमो की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती उपस्थित थे. ग्रामीणों ने श्री महंती को माला पहनाकर स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि भाजपा सरकार के जन विरोधी कार्य से जनता त्रस्त है. लोगों का झुकाव झामुमो की ओर है. चुनाव में झामुमो अपना परचम लहरायेगा. ग्रामीण संगठित होकर चुनाव में वोट देकर झामुमो को सत्ता में लायें और हेमंत सोरेन के हाथों राज्य की बागडोर सौंपे. तभी राज्य का विकास होगा और लोगों को उनका हक व अधिकार मिलेगा. समारोह में जगदीश गिरि, सूरज महतो, दुर्गा पातर, जन्मेजय पातर, राजीव पातर, अवधेश गिरि समेत दर्जनों ग्रामीणों ने झामुमो का दामन थामा. इस अवसर पर राजा बारिक, मिथुन कर, तापस दास समेत अन्य उपस्थित थे.



