
जमशेदपुर : बुधवार को आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आजसू पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 22 जून को राज्य भर में बलिदान दिवस के रूप में मनायेगी. केंद्रीय अध्यक्ष और पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरीडीह के लोकप्रिय सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, पार्टी के प्रधान महासचिव सह गोमिया विधायक लम्बोदर महतो सहित पार्टी के केंद्रीय और वरीय नेतागण अलग-अलग स्थानों से डिजिटल संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओ, समर्थकों व शुभचिन्तको को सम्बोधित करेंगे. केंद्रीय महासचीव के निर्देशानुसार जिला के अंतर्गत केंद्रीय कमिटी के सभी पदाधिकारीगण, केंद्रीय सदस्यगण, जिला कमिटी के सभी पदाधिकारीगण, जिला कमेटी के सभी सदस्यगण नगर के सभी वरीय नेता कार्यकर्ता समेत सदस्यगण, उक्त सभी जिला में संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे जबकि प्रखंड कमिटी के लोग अपने अपने प्रखंड में संवाद का हिस्सा बनेंगे.





