
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के करीम सीटी कॉलेज शिक्षा संकाय में आयोजित ‘एजुकेशनल सिनेरियो इन द अनलॉक्ड वर्ल्ड अहेड’ विषयक दो दिवसीय वेबिनार बुधवार को संपन्न हुआ। यह राष्ट्रीय वेबिनार गूगल मीट एप्लीकेशन के माध्यम से हुआ, जिसमें करीब सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं सीधे तौर पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से शामिल हुए। दूसरे दिन के कार्यक्रम में प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता के डॉ रश्मि रेखा सेठी (एसोसिएट प्रोफेसर आरआईई भुवनेश्वर ) थीं। इस सत्र का आयोजन प्रो शीतल पांडेय ने किया। डॉ रश्मि रेखा सेठी ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग और ध्यान को जीवन में आत्मसात करना होगा। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की व्याख्यता सह प्रधानमंत्री कार्यालय की अधिकारी प्रो सलोनी सिन्हा ने बड़े ही रोचक तरीके से अब्राहम लिंकन के उस पत्र की चर्चा की जिसे उन्होंने अपने बेटे के टीचर को लिखा था। प्रो सलोनी सिन्हा का सत्र काफी रोचक और उत्साहवर्धक रहा। द्वितीय सत्र का संचालन प्रो प्रियंका प्रियदर्शनी ने किया। वेबिनार के आयोजन सचिव प्रोफेसर सिवानुर रहमान थे। संयुक्त आयोजन सचिव प्रोफेसर रितुराज तिग्गा एवं तकनीकी सहयोग प्रोफेसर सिवानुर रहमान ने अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई। संयोजिका डॉ सुचेता भुइयां ने वेबिनार की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की। समापन टिप्पणी प्रोफेसर इंचार्ज डॉ मोहम्मद रियाज ने की। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो सुबुही रहमान ने कहा कि वेबिनार पूर्णतः सफल और सार्थक रहा। चूंकि इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया गया, इसलिए इसे बहुत लोगों ने देखा और सराहा।






