
जमशेदपुर : भाजपा का झारखंड में वर्चुअल रैली का सिलसिला जारी है. इसके तहत कई रैली हो रहा है. इसके तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को रांची स्थित आवास से वर्चुअल रैली को संबोझित किया. श्री दास ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा की राजनीति करते हैं. सत्ता हमारे लिए साधन है, गरीबों की सेवा हमारा साध्य है. इसी मूल मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा देश सेवा में जुटे रहते हैं, चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में. श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हो या पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र पर ही चलकर हर भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है. यही कारण है कि 2 सीट जीतने वाली भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटें जीतकर देश सेवा में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाई वहीं भाजपा का इतिहास रहा है कि हमेशा देश को आगे रखा है अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में कारगिल विजय पोखरण परीक्षण जैसे देशहित के कार्य किये. श्री मोदी के नेतृत्व में देश नये आयाम गढ़ रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही जोरदार उपलब्धियां हासिल की है. मोदी सरकार ने बड़ा और कठोर फैसला लेते हुए 59 चीनी एप को बंद कर दिये. ये भारत की साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है. इससे चीनी कंपनियों को बहुत मोटी कमाई होती है. मोदी सरकार के इस कदम से भारतीय एप की मांग बढ़ेगी. चीन हमारी अर्थव्यवस्था पर भी मजबूत पकड़ बनाना चाहता था. हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है. हर देशवासी इसका पालन करे. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से जरूरतमंदों की सहायता की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है. मोदी आहार के माध्यम से गरीबो और जरूरतमंदों की भूख मिटाना हो या प्रवासी श्रमिकों को मोदी आहार, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराना हो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है.

हजारीबाग विधानसभा के वर्चुअल सभा में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कई मुद्दे उठाया
पंडित नेहरू की गलत नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर का बड़ा भू-भाग चीन और पाकिस्तान के कब्जे में है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की गलत नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर का बड़ा भू-भाग चीन और पाकिस्तान के कब्जे में है. जब चीन ने तिब्बत पर आक्रमण किया उस समय अगर पंडित नेहरू तिब्बत का साथ दिए रहते तो उसी समय चीन के हौसले पस्त हो जाते. पंडित नेहरू चीन को समझने का भूल कर बैठे. चीन तो साम्राज्यवादी तथा धोखेबाज है. डॉ गोस्वामी पार्टी द्वारा आयोजित हजारीबाग विधानसभा के वर्चुअल सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने चीन को सबक सिखाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. 59 चीनी एप बंद कर सरकार ने उचित कार्रवाई किया है. ये चीनी डिजिटल एप देश की अखंडता, संप्रभुता तथा सुरक्षा के लिए खतरा थे. डॉ गोस्वामी ने लोगों से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चीन द्वारा उत्पादित वस्तुओं के न खरीदने से ही चीन की आर्थिक कमर ही टूट जाएगी. डॉ गोस्वामी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने गाँव, गरीब, किसान एवं मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार हेतु अनेक कार्य किये. उन्होंने कहा कि गांव सशक्तिकरण से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान सफल होगा. कृषि एवं कुटीर, लघु तथा मझौले उद्योगों के विकास से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. वर्चुअल जनसभा में स्वागत भाषण हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष टुनु गोप ने किया. हजारीबाग विधानसभा के हजारों लोगों ने डॉ गोस्वामी के भाषण को सुना.
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कुणाल ने किया संबोधित
झारखंड विधानसभा के पूर्व सचेतक और पूर्व विधायक भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा के कर्तव्यनिष्ट कार्यकर्ताओं ने पार्टी को पहले भी जिताया है और आगे भी पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अहम भूमिका निभायेगी. ऊन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया और कहा कि भाजपा की मजबूती से ही देश की मजबूती है.






