
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास करने के विरोध में गुरुवार को साकची गोलचक्कर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन की अध्यक्षता में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मशाल जुलूस निकाला गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने जोरदार नारों के साथ हल्ला बोल किया और किसान की समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार युवा, मजदूरों और अब किसानों के खिलाफ काम कर रही है अब स्पष्ट हो चुका है कि ये सरकार अब गरीबों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है. आज पूरा देश में कोरोना को लेकर जिस तरह से हाहाकार मची हुई है, लोगों को रोजी-रोटी पर आफत है मगर यह सरकार पूंजीपतियों को और बिचौलियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है.
इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र नहीं है उससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले दिनों में पूंजीपतियों के माध्यम से किसानो को सड़क पर लाकर भीख मंगवाने के लिए प्रेरित करेगी. युवा कांग्रेस आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है, बावजूद सरकार नहीं चेती तो ज़ोरदार आंदोलन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय यादव, चिन्ना राव, प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा यादव, मनजीत आनंद, सीखा चौधरी, पवन तिवारी, राजा सिंह राजपूत, बबलू नौशाद, सुशील तिवारी, शिबू सिंह, मिंटू हेम्ब्रम, देवाशीष घोष, रोहित सिंह, बिजेंद्र साहु, मो. नौशाद, दिनेश सिंह, रोहन अवस्थि,सुनील प्रसाद, गुलशन सिंह, आसिफ़, राकेश कुमार, शामिल हुए.





