
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष जनता दल यूनाइटेड के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दिए जाने के खिलाफ ये धरना दिया गया. बताया जाता है कि किसी रमेश सोरेन नामक व्यक्ति के द्वारा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ताओं को और आदिवासी सेंगल अभियान के तमाम पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी गई है.
इसके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. जिस कारण इनके द्वारा सांकेतिक धरना जिला मुख्यालय के समक्ष दिया गया और आरोपी रमेश सोरेन के गिरफ्तारी की मांग की है , इनके द्वारा इसकी लिखित शिकायत कदमा थाने में भी दर्ज करवाई गई है.





