• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-ex-cm-raghuvar-das-सिदगोड़ा सूर्य धाम में तीन दिन मनेगी दीपावली, हर दिन जलेगें 21 हजार दीये, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अपील-लोकल के लिए वोकल जीवन मंत्र को साकार करें, दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम में राम मंदिर स्थापना की पहली दीपावली पर तीन दिनों तक 21-21 हजार मिट्टी के दीये जलाये जायेंगे. एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि सूर्य धाम में 13, 14 और 15 नवंबर को दीपावली धूमधाम से मनायी जायेगी. तीनों दिन संध्या पांच बजे से दीप जलाने का कार्यक्रम प्रारंभ होगा. उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर में राम मंदिर की स्थापना झारखंडवासियों के लिए गौरव की बात है. रावण को हराकर और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम अयोध्या पहुंचे थे तब वहां नगरवासियों ने दीये जलाकर दीपावली मनायी थी. इस परंपरा को जारी रखते हुए हम हर वर्ष अपने घर, मुहल्ले और बस्ती में दीपावली मनाते हैं. हमें खुशी है कि सूर्य धाम में राम मंदिर स्थापना के बाद पहली बार दीपावली का भव्य आयोजन किया जा रहा है. हम शहर के निवासियों से सूर्य मंदिर कमेटी की ओर अपील करते हैं कि वे इस दीपोत्सव में सूर्य मंदिर पधारें और अपने हाथों से दीये जलायें. (नीचे पढ़े पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्या कहा)

दीपावली पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें : रघुवर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने लोगों से दीपावली में मिट्टी के दीये के प्रयोग करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में हमारे लिए दिवाली में मिट्टी के दीये का प्रयोग करना समय की मांग तो है ही, यह ‘लोकल के लिए वोकल’ के जीवन मंत्र को साकार करना भी है. इस संदर्भ में श्री दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश की याद दिलायी है, जिसमें उन्होंने कोरोना महामारी से उपजे संकट के दौर में देश को ‘लोकल’ से मिली सफलता का उल्लेख करते हुए अपील की थी कि ‘हर भारतीय लोकल के लिए वोकल बने, देश के लोग न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदें, बल्कि उसका गर्व से प्रचार भी करें. सच है कि कोरोना ने हमें लोकल मैन्यूफैक्चरिंग, लोकल सप्लाई चेन और लोकल मार्केटिंग का भी मतलब समझा दिया है. उन्होंने कहा है कि दीपावली में हमें समय ने जो सीख दी है उसे अपने जीवन-जगत में शामिल करना जरूरी है. हम दीपावली में अपने कुम्हकारों को भूल जायें, मिट्टी के दीये की खरीदारी नहीं करें तो हम समय, समाज और अपनी जिम्मेदारियों से चूक जायेंगे. हमारा जीवन-मंत्र टूटकर बिखर जायेगा. आज जो ग्लोबल ब्रांड लगते हैं, वे कभी ऐसे ही लोकल थे. जब यहां के लोगों ने इनका इस्तेमाल किया और प्रचार शुरू किया, इसकी ब्रांडिंग की, उस पर गर्व किया तो वे प्रोडक्ट्स लोकल से ग्लोबल बन गये. श्री दास ने कहा है कि मिट्टी के दीये में हमारा जीवन आदर्श है. जब हम मिट्टी के दीये में बाती लगाकर उसमें अपने हाथों तेल डालकर जलाते हैं और घर आंगन रोशन करते हैं तो हमारी भारतीय संस्कृति का गौरव झिलमिला उठता है. मिट्टी के दीये में हमारा जीवन आदर्श होने की वजह से ही पौराणिक काल से ही हम दीयों की रोशनी से दीपावली मनाते रहे हैं. माना जाता है कि जब भगवान राम रावण को हराकर और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे तो नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को दीयों की रौशनी में नहा दिया था और तब से भारत में दीपावली का त्योहार हम मना रहे हैं. श्री दास ने कहा कि दीपावली मनाने के हजार कारण हो सकते हैं लेकिन दीपावली मनाने का एक ही तरीका है घर-आंगन को मिट्टी के दीये की रोशनी में नहाना और यही तरीका हमारे जीवन-जगत को एक नयी रोशनी देगी। तमसो मा ज्योतिर्गमय.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-surya-mandir-जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर को लेकर चंद्रगुप्त ने भरी हुंकार, रघुवर की कमेटी के सामानांतर बुलायी बैठक, सूर्य मंदिर में छठ पर्व को लेकर रघुवर के दिये गये बयान पर जतायी आपत्ति, सरकार करें रघुवर पर कार्रवाई

kbc-crorepati-of-jharkhand-कौन बनेगा करोड़पति में रांची की एक करोड़ जीतने वाली नाजिया वापस घर लौटी, भव्य स्वागत, मंत्री भी स्वागत में पहुंचे, करोड़ का सवाल कैसे पार की नाजिया, उनकी जुबानी जानें

kbc-crorepati-of-jharkhand-कौन बनेगा करोड़पति में रांची की एक करोड़ जीतने वाली नाजिया वापस घर लौटी, भव्य स्वागत, मंत्री भी स्वागत में पहुंचे, करोड़ का सवाल कैसे पार की नाजिया, उनकी जुबानी जानें

jharkhand-haj-yatra-झारखंड में हज यात्रा की तैयारी, 1.20 लाख रुपये हाजियों को ज्यादा देना होगा, पहले होगा कोरोना टेस्ट, संख्या घटायी गयी, लॉटरी से जा सकेंगे हज पर हाजी

jharkhand-haj-yatra-झारखंड में हज यात्रा की तैयारी, 1.20 लाख रुपये हाजियों को ज्यादा देना होगा, पहले होगा कोरोना टेस्ट, संख्या घटायी गयी, लॉटरी से जा सकेंगे हज पर हाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News