
रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र मेंदो चेहरा आकर्षण का केंद्र रहे. बेरमो से नवनिर्वाचित विधायक अनूप सिंह और दुमका के नवनिर्वाचित विधायक बसंत सोरेन चुनाव जीतने के बाद पहली बार सदस्यता की शपथ ली. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इन दोनों को शपथ दिलायी. इससे पहले इन दोनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक साथ आर्शीवाद लिया जबकि सारे विधायकों के साथ मिलकर इन लोगों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया. हेमंत सोरेन के साथ उस वक्त जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरयू राय समेत तमाम विधायकों से इन सारे युवा विधायकों ने आर्शीवाद भी लिया. इन लोगों ने अलग-अलग मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह गौरव का विशय है कि जनता ने उनको चुना है.

हेमंत सोरेन की सरकार का समर्थन जनता ने किया है और यह हमारी नहीं जनता की जीत है. खुद अनूप सिंह ने कहा कि विधायक बनने के बाद वे लगातार मेहनत करेंगे और जनता की सेवा के लिए तत्परता से काम करेंगे. जिस तरह उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ने जनता के लिए काम किया था, उसी तरह जनता के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.














