
रांचीः बुधवार से झारखंड के अधिकांश क्षेत्रों में पूरबी बयार चल रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास भी होने भी लगा है. हवा की रफ्तार भी नम है. जिसके कारण मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो- तीन तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे. मगर बारिश होने की संभावना भी कम है. लेकिन छिटपुट इलाकों में बारिश की फुहार हो सकती है. वहीं संभावना है कि दीपावली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. अगले दो- तीन दिनों में दो- तीन डिग्री तापमान मे इजाफा होगा. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा चाईबासा और सबसे कम रांची में रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान बढने के बाद रात और सुबह में कुहासा देखने को मिलेगा. वहीं दिन में मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान सम व रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.














