• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि, सांसद के साथ किसानों के सम्मान निधि योजना का देखा लाइव प्रसारण, रघुवर बोले-विपक्ष किसानों को बरगलाने का काम ना करें

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 96वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित की. भाजपा महानगर द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कमलपुर मंडल अंतर्गत बड़ा सुसनी पंचायत के हाट बाजार मैदान में किया गया, जिसमें हजारों किसान शामिल हुए. भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. उपस्थितजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान हजारों किसानों ने पीएम मोदी के संवाद व संबोधन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में भाग लिया. इससे पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 5 दशक से लंबे झारखंड राज्य की मांग को पूर्ण किया. झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की सोच का ही परिणाम है. अटल जी का सामाजिक जीवन अनंत काल तक आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा. वहीं, उन्होंने कृषि सुधार कानून पर झामुमो, काँग्रेस व अन्य दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्षों तक किसानों को कर्ज के बोझ तले दबाने वाली कॉंग्रेस किसानों का भला कभी नहीं चाहती. वर्षों बाद कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, जिनका एजेंडे के तहत विरोध किया जा रहा है. मुद्दाविहीन विपक्षी दल किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं, परंतु ये सभी दल अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में देश के अन्नदाता किसानों के नाम का उपयोग करना चाहते हैं. कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने किसानों के समृद्धि के लिए प्रारंभ की गई कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर दी.

प्रदेश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आने के बाद प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है. पिछले एक साल में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटना, महिला अत्याचार, बेरोजगारी, बच्चियों से बलात्कर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, नक्सली घटना, बदे पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य असुविधाएं, ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब व नौजवानों की सरकार है. केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति सजग है. केंद्र सरकार किसानों के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे देश का कोई किसान परेशान न रहे. कहा कि अब दिल्ली से भेजा गया एक रुपया घिसते घिसते 15 पैसे नहीं होते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने यह व्यवस्था बनाई कि अब दिल्ली से भेजा गया एक रुपया लाभुक तक पहुंचते हुए एक रुपया ही रहता है. मोदी सरकार ने जनता के हक मारने वाले बिचौलिया प्रथा को खत्म किया. नई कृषि नीति भी किसानों को बिचौलियों के जाल से आजादी दिलाएगी. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नए कानून लागू होने के बाद इस बार एमएसपी पर सरकारी खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. ऐसे समय में जब मोदी सरकार एमएसपी पर खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है, खरीद केन्द्रो की संख्या बढ़ा रही है तो कुछ लोग किसानों से झूठ बोल रहे हैं कि एमएसपी बंद कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लगात का डेढ़ गुना एमएसपी दिया, जिसने पिछले छह वर्षो में एमएससी के जरिये लगभग दोगुनी राशि किसानों के खाते में पहुंचाई. वो सरकार एमएसपी और मंडी की व्यवस्था कभी बंद नहीं करेगी, एमएसपी और मंडी की व्यवस्था पूर्व की भांति बनी रहेगी. किसानों को मंडी के अतिरिक्त उत्पाद को किसी भी स्थान पर अपने पसंद से बेचने की आजादी दी गयी है. उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी का हित करने का प्रयास किया है. आप मोदी जी के नीति और नियत पर विश्वास रखें, कृषि क्षेत्र में किये गए ये सुधार भारतीय कृषि में नए अध्याय की नींव रखेंगे. देश का किसान और अधिक स्वतंत्र, समृद्ध, सशक्त और खुशहाल होगा. हेमंत सरकार ने धान की सरकारी खरीद पर रोक लगाई है, ऐसे में किसानों को अपने उत्पाद को औने पौने दाम में बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है. झामुमो-काँग्रेस गठबंधन सरकार की नीयत ऐसे निर्णयों से स्पष्ट है जहाँ वो एक तरफ किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करते हैं, तो दूसरी ओर बेतुके निर्णयों से उनका हक मार रहे हैं. झामुमो-आजसू से आये युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता: कार्यक्रम के अंतिम चरण में झामुमो एवं आजसू से आये सैकड़ो युवाओं ने भाजपा का दामन थामा. दीपक गोराई के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एवं झुन्नू कुंभकार के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, सुरेश केडिया, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री पप्पू सिंह, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, कमलेश सिंह, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, महावीर महतो, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश एवं आईटी सेल प्रभारी मणि मोहंती समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur-plasma-donation-and-eye-camp : जमशेदपुर में प्लाज्मा डोनेशन का आंकड़ा पहुंचा 200 के पार, टाटा स्टील के सुमन चक्रवर्ती ने तीसरी बार किया प्लाज्मा डोनेशन, रेड क्रॉस का 593वां नेत्र शिविर कल से बागबेड़ा में

Jamshedpur-crime-diary : Sitaramdera : डिमना रोड के ट्रांसपोर्टर पर युवक ने लगाया अमनात में ख़यानत करने का आरोप, मामला दर्ज, Golmuri : गैस रिसाव से घर में लगी आग, महिला जली, Parsudih : परसुडीह में जमीन को लेकर विवाद के बाद मारपीट, Ulidih : मानगो में झगड़े का बदला लेने के लिए युवक के घर पर किया पथराव, कार में तोड़फोड़

Jamshedpur-nsha-Khurani-gang-busted: बिलासपुर से धराया नशा खुरानी गिरोह, ट्रेनों में यात्रियों को नशीली दवा पिला कर करता था लूट

Jamshedpur-nsha-Khurani-gang-busted: बिलासपुर से धराया नशा खुरानी गिरोह, ट्रेनों में यात्रियों को नशीली दवा पिला कर करता था लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News