
जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के स्टेशन चौक से रेलवे पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से नगद 52,600 रुपए यात्री से लूटा हुए पर्स, दो मोबाइल और 3 पत्ता एटिवन 3 एमजी, जिसे नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता था, बरामद किया है. पकड़ाए अपराधियों मे जामताड़ा जिले के कर्मातांड थाना क्षेत्र निवासी भिखन मंडल, सुशील मंडल, धुरगुज मंडल और विनोद मंडल शामिल है. सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रेनों में लूट की कई घटनाओं को दिया है अंजाम
पकड़ाए अपराधियों ने बताया कि वे लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. 21 दिसंबर को ही राजेंद्रनगर से राजगंगपुर तक साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहे जगत नारायण शर्मा से सभी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हे पिला दिया और उनका सारा सामान लूट लिया था. अकलतरा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो उन्हे इसकी जानकारी हुई, इसके पहले भी इनके द्वारा 4 दिसंबर को ओम प्रकाश चौधरी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
सीसीटीवी के आधार पर पकड़ाए अपराधी
घटना के बाद आरपीएफ अलर्ट हो गई थी और पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार किया गया. बाद में बिलासपुर स्टेशन के सीसीटीवी की जांच कर इनकी पहचान की गई. स्टेशन के आसपास जांच करने पर सभी के एक लौज में ठहरने की बात पता चली. सूचना मिलने पर एक टीम का गठन किया गया और सभी को बिलासपुर स्टेशन चौक के पास से पकड़ लिया गया.






