
रांची : झारखंड के हज कमेटी के चेयरमैन की घोषणा कर दी गयी. जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी हज कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार द्वारा उनके मनोनयन की घोषणा की जानी बाकि है. वैसे इसको लेकर सर्वसम्मति बना दी गयी है. यह कमेटी का चेयरमैन मंत्री पद के सामान होता है. मंत्री पद नहीं मिलने से इरफान अंसारी काफी दिनों से नाराज चल रहे थे. वैसे राज्य के वे मुसलिम चेहरा माने जाते है और वे यूक्रेन से डॉक्टरी की डिग्रीा हासिल की है. इसके बाद वे अपने पिता कांग्रेसी दिग्गज फुरकान अंसारी के साथ राजनीति का ककहरा भी सीखा है. वे जामताड़ा सीट से चुनाव जीत रहे है. कांग्रेस के युवा चेहरा के रुप में भी उनको देखा जाता है. अपने हज कमेटी के चेयरमैन की दावेदारी के बीच में ही इरफान अंसारी ने कहा है कि वे हाजियों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करेंगे और हाजियों के लिए काम करेंगे. सुगम हज यात्रा के लिए कमेटी काम करेगी.





