
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण के तहत मंगलवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप सुबह 11 बजे रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित हुए. भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत रक्तदान का शिविर ब्लड बैंक में लगाया गया जिसमे युवाओं ने रक्तदान किये. इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन समर्पण के तहत मनाया जा रहा हैं. सांसद विद्युत वरण महतो ने युवा मोर्चा की टीम को बधाई दी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हमलोग जो संकल्प दिए युवा मोर्चा की टीम को दिए वे निष्ठापूर्वक कार्य कर रही है और आगे भी करते रहेगी. युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि रक्तदान का प्रोग्राम बीच-बीच में निरंतर होनी चाहिए ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी ना हो. रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सनी संघवी, सुमित श्रीवास्तव, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, नवजोत सिंह सोहल, सौरभ कुमार, उमेश शाह, अमिताभ सेनापति, उमेश पांडेय आदि मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.











