
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में निवास करने वाले जनसंघ काल के कार्यकर्ता समेत जिले के खिलाड़ियों एवं कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया. बुधवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहू, मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलदर नारायण शाह विशेष रूप से शामिल हुए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

मोर्चा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथियों ने पार्टी के अभिभावक जनसंघ काल के कार्यकर्ता, कोरोनाकाल में लोगों के नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले चिकित्सक एवं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया. इससे पहले, अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया. समारोह के दौरान मंच संचालन महामंत्री राजकुमार साह, महामंत्री महेंद्र प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कृपासिंधु महतो ने किया. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और बलिदान की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था. उनके इस सपने को पूरा करने को भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हैं. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग का विश्वास मजबूत हुआ है. वहीं, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहू ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मोर्चा ने अबतक सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है. कार्यकर्ता राज्य सरकार के गलत नीति और तानाशाही फैसले का हर स्तर पर विरोध करें. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है परंतु वर्षों तक कॉंग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने केवल वादे कर धोखा देने का कार्य किया. समारोह के दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, प्रमोद मालाकार, राजेश सोनकर समेत जिला पदाधिकारी राजकुमार साह, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, लल्लन यादव, मिथिलेश साव, कृपासिंधु महतो, मधुमाला, अखिलेश चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, विकास दास, ओम प्रकाश, रंजीत गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, सुबोध कर्मकार, रवि गोराई, बृजेश सोनकर, राजकमल यादव, अपूर्व मंडल, प्रशांत कुमार भगत, दुलाल मंडल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इन्हें किया गया सम्मानित:
जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अचिंतम गुप्ता, राम नगीना यादव, रामदेव पांडेय, जगन्नाथ उपाध्याय, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुदंर गुप्ता, प्रोफेसर अरविंद प्रसाद, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित मनोज कुमार सिंह, समेत एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बिरजू साह, डॉ अजय प्रसाद, रविशंकर तिवारी, पूरन वर्मा.











