
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नियम 377 के तहत लोकसभा में पूर्वी सिंहभूम जिला के महत्वपूर्ण सड़कों का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि टाटा तिरिंग मुख्य पथ, हाता चौक से जादूगोड़ा मुसाबनी गुड़ाबांधा होते हुए मुंबई चौकी ओड़िशा सीमा तक सड़क निर्माण किया जाये. इसके अलावा एनेच 33 के काली मंदिर आसनबनी से पटमदा, काटिन, बंदवान, झिलीमिली, खतड़ा होते हुए बांकुरा पश्चिम बंगाल तक सड़क निर्माण और एनएच 33 के कालियाडिंगा चौक बहरागोड़ा दोनों छोर में 2 किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण आवश्यक है एवं यहां पर सर्विस रोड ही मेन रोड है. बहरागोड़ा के झरिया मोड में कालियाड़ींगा चौक, जो कि त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां झारखंड पश्चिम बंगाल ओड़िशा तीनों राज्य का मिलन होता है. सड़क और राजमार्ग बनने के बाद वहां प्रतिदिन बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है. ओड़िशा एवं बंगाल से आने वाले वाहन दिखते नहीं है, जिस कारण यह स्थान एक्सीडेंट जोन बना हुआ है इसलिए इस स्थान पर ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. इसके अलावा घाटशिला फूलडुंगरी के पास अंडरब्रीज या ओवरब्रिज बना दिया जाए. घाटशिला के फूलडूंगरी में बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है इनको रोकने के लिए यह निर्माण अत्यंत आवश्यक है. सांसद श्री महतो ने मंत्री और एनएचएआई भारत सरकार से अनुरोध किया कि उपरोक्त तथ्यों का त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए जिससे जनता को राहत मिल पाए.






