
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13 में आर्म्स बेचने की गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापेमारी की. हालांकि इस दौरान आर्म्स पैडलर जाहिर अनवर मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल मिली जिसके पुलिस ने जब्त कर लिया. इधर पुलिस तीन निर्दोष को थाना ले गई जहां उनसे पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ के दौरान तीनों की संलिप्तता नहीं मिलने के बाद सभी को थाना स्तर से ही छोड़ दिया गया. इधर पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी मानगो थाना के एसआई शशि शंकर कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की गई जिसमे जाहिर अनवर को आरोपी बनाया गया है. जाहिर अनवर पर पूर्व में छेड़खानी का आरोप लग चुका है. इधर पुलिस आर्म्स बरामद कर अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि आर्म्स पैडलर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस जाहिर की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.






