
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाके तक लगातार गाड़ियों की चोरी हो रही है. जमशेदपुर के कदमा से बिरसानगर निवासी पवन कुमार की स्कार्पियो गाड़ी की चोरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. बिरसानगर जोन नंबर 3 निवासी पवन कुमार अपनी गाड़ी को लेकर मंगलवार की रात को अपने दोस्त के घर कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 गया था. वहां पर शाम को लगभग 7 बजे वे अपनी गाड़ी को उनके घर के सामने पार्किंग किये थे, जब वे सुबह वापस जाने के लिए उठे तो उनकी गाड़ी वहां पर नहीं थी, जिसकी सूचना कदमा पुलिस को दी गयी. पुलिस ने इस मामले में केस दायर की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने कई सारी जानकारी को इकट्ठा करने का प्रयास किया है.






