
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तैयारी समिति का बैठक जिलाध्यक्ष विजय खां की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित हुआ. बैठक में अगामी 27 मार्च को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन को सफल बनाने हेतु जिले के अग्रणी संगठन एवं विभाग के चेयरमैन और अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया. जिला अध्यक्ष विजय खां ने सर्वप्रथम सभी विभाग के चेयरमैन और अध्यक्ष को निमंत्रण पत्र प्रदान कर न्योता दिया तथा पदाधिकारियों को आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण पत्र दिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से कांग्रेसजनों के लिए हो रहा है, जिसमें कार्यकर्तागणों के मनोरंजन हेतु संगीत कार्यक्रम, सम्मान कार्यक्रम तथा स्वरूची भोज का आयोजन की गई है. सभी पदाधिकारीगण समय से उपस्थित होकर दूरदराज से आने वाले कांग्रेसजन को सहयोग करें, जिससे किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार का असुविधा न हो. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कांग्रेसजन को आमंत्रित की जाए, कोई वंचित न रहे. कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद ने किया. बैठक में विशेष रूप से कांग्रेस नेता गुड्डू गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जा रहा है. बैठक में वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष एलबी सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा यादव, प्रोफेशनल कांग्रेस चेयरमैन अफ्सर इमाम, कांग्रेस असंगठित कामगार चेयरमैन गोपाल यादव, ओबीसी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विधुत विभाग कांग्रेस चेयरमैन राजू वर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगसलाई बिष्टुपुर अभिजीत सिंह, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, अपर्णा गुहा उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह सचिव, रीता शर्मा, सुमित्रा पाण्डा, संजय झा संत महामंत्री, प्रभात बाखला प्रदेश कोऑडिनेटर प्रोफेशनल कांग्रेस, सीमा महंती, मुन्ना सिंह सेवादल, विपिन ठाकुर अध्यक्ष बागबेड़ा, अजय मिश्रा प्रवक्ता, जफर अहमद, बाबर खान उपस्थित हुए.













