• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 20, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-banna-vs-saryu-विधायक सरयू राय ने खोज निकाला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ दस्तावेज, मंत्री बन्ना गुप्ता ने की थी 60 अनुशंसा, जिसमें से 54 लोगों के बैंक एकाउंट में जा चुकी है कोविड प्रोत्साहन राशि, सरयू ने पत्र के साथ पैसे की निकासी का प्रमाण भेजा, सीएम को बोला-अब तो मंत्रिमंडल से बन्ना को बरखास्त कीजिये, आपराधिक मुकदमा दायर करें सरकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ राज्य के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अब यह प्रमाण पेश किया है कि स्वास्थ्य मंत्री की अनुशंसा के आधार पर जिन 60 लोगों को कोविड प्रोत्साहन राशि देने के लिए अनुमोदन किया गया था, उसमें से 54 लोगों को कोविड प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है और बैंक से उनके एकाउंट में ट्रांस्फर नहीं हुआ है. सरयू राय ने इसको लेकर अपने प्रमाण समेत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक और पत्र भेजा है, जिसमें सरयू राय ने कहा है कि अब तो प्रमाण मिल चुका है कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने घोटाला किया है और वित्तीय अनियमितता की है, इस कारण उनको तत्काल बरखास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया जाये. सरयू राय ने कहा है कि बन्ना गुप्ता ने अपने पद का दुरूपयोग किया है. निहित स्वार्थ में कोविड प्रोत्साहन राशि की पात्रता संबंधी विभागीय संकल्प की ग़लत व्याख्या किया है. अपने एवं अपने कोषांग के अपात्र स्वास्थ्य कर्मियों के लिये कोविड प्रोत्साहन राशि लेने के लिये विभागीय संचिका पर जानबूझकर ग़लत आदेश किया है. अपने एवं अपने कोषांग के अन्य अपात्र स्वास्थ्य कर्मियों के बैंक खाता में प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिये डोरंडा ट्रेजरी (कोषागार) एवं प्रोजेक्ट बिल्डिंग ट्रेजरी (कोषागार) में स्वास्थ्य विभाग से 60 विपत्र (बिल) भेजवाया है. मंत्री के आदेश से डोरंडा ट्रेजरी में भेजे गये 54 विपत्रों का भुगतान हो चुका है. प्रोत्साहन राशि सभी संबंधित कर्मियों के बैंक खाता में जा चुकी है. श्री राय ने इसके दस्तावेज भी दिये है और कहा है कि प्रोजेक्ट बिल्डिंग ट्रेजरी में भेजे गये 6 विपत्र लैप्स हो गये. लैप्स हुए 6 विपत्रों में से एक विपत्र मंत्री के खुद का है. 2 विपत्र मंत्री के दो आप्त सचिवों के हैं, 2 विपत्र मंत्री के दो निजी सहायकों के हैं और एक विपत्र मंत्री कोषांग के एक चर्या लिपिक का है. इसकी पूरी कॉपी सरयू राय ने अपने पत्र में संलग्न किया है. मंत्री द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता का भंडाफोड़ हो जाने के बाद मंत्री ने दिनांक 14 अप्रैल और 15 अप्रैल, 2022 को अवकाश के दिन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय खुलवाया, कागजातों में हेराफेरी किया और अपने भ्रष्ट आचरण के सबूत मिटाने की कोशिश की. श्री राय ने कहा है कि अपना विपत्र लैप्स होने की जानकारी मिल जाने के बाद मंत्री ने अवकाश के दिन 15 अप्रैल 2022 को कार्यालय खुलवाकर विभागीय संयुक्त सचिव, मनोज कुमार सिन्हा से एक कार्यालय आदेश निकलवाया. जिन 54 कर्मियों के बैंक खाता में कोविड प्रोत्साहन की राशि मंत्री के आदेश से चली गई थी, मंत्री ने अपना वह आदेश नैतिकता का हवाला देकर रद्द कराया. यह आदेश वस्तुतः मंत्री के भ्रष्ट आचरण का प्रमाण है. श्री राय ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि इस आदेश का स्वाभाविक प्रतिफल यह होगा कि डोरंडा ट्रेजरी से जिन 54 अन्य कर्मियों के प्रोत्साहन राशि भुगतान के विपत्र स्वीकृत हो गये और राशि उनके बैंक खाते में चली गई उन्हें वह राशि वापस करनी होगी यानी मंत्री स्वयं नहीं खा सके तो उनके आदेशानुसार जिन्होंने खाकर डकार लिया उन्हें भी खाया हुआ उगलने का निर्देश मंत्री वारा दे दिया गया. सरयू राय यहीं नहीं रुके. श्री राय ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया है कि मंत्री एवं मंत्री कोषांग में पदस्थापित आप्त सचिव, निजी सहायक, चर्या लिपिक आदि के वेतन, भत्ता आदि का भुगतान प्रोजेक्ट भवन कोषागार से होता है. जो कर्मी मंत्री कोषांग से संबद्ध नहीं हैं, उनका भुगतान डोरंडा कोषागार से होता है. इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने मंत्री और उनके कोषांग में कार्यरत 6 कर्मियों का कोविड प्रोत्साहन राशि विपत्र प्रोजेक्ट भवन ट्रेजरी में भेजा और अन्य 54 कर्मियों का विपत्र नेपाल हाउस, डोरण्डा ट्रेजरी में भेजा, जबकि मंत्री ने सभी को मंत्री कोषांग का कर्मी बताकर कोविड प्रोत्साहन राशि देने का आदेश किया था. यह आदेश भी मंत्री द्वारा बरती गई वित्तीय अनियमितता और भ्रष्ट आचरण का एक अतिरिक्त प्रमाण है. श्री राय ने इस मामले में मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, बन्ना गुप्ता का भ्रष्ट आचरण प्रमाणित हो गया है. उन्होंने जानबूझकर ऐसे कर्मियों को मंत्री कोषांग का कर्मी बताया है, जो वस्तुतः मंत्री कोषांग के कर्मी हैं ही नहीं. उन्होंने स्वयं भी अपना नाम कोषांग के कर्मियों में शामिल कराकर कोविड प्रोत्साहन राशि लेने का षड्यंत्र किया और अपना भुगतान विपत्र प्रोजेक्ट भवन ट्रेजरी में भिजवाया, जबकि वे इसके पात्र नहीं है. उन्होंने अवकाश के दिन विभागीय कार्यालय खुलवाकर काग़ज़ातों के साथ छेड़छाड़ किया है. इस कारण स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और उन पर आपराधिक मुक़दमा चलाने की कारवाई की जाये.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-police-success-उलीडीह में ठेला लगाकर चोरी करने के फरार दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

jamshedpur-police-success-उलीडीह में ठेला लगाकर चोरी करने के फरार दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

jamshedpur-banna-vs-saryu-सरयू राय की पार्टी भाजमो के नेताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के भ्रष्टाचारी कृत्य के लिए फूंका पुतला, मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप

tata-steel-proud-टाटा स्टील को वर्ल्ड स्टील ने 2022 का स्टील सस्टेनेबल चैंपियंस घोषित किया, लगातार पांचवीं बार विश्वस्तर पर मिली टाटा स्टील की दक्षता को सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area police : कपाली पुलिस ने मुहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील

Jamshedpur public appeal : एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, थाने से नहीं मिली न्याय तो पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगायी न्याय की गुहार

Jamshedpur crpf archery team : सुंदरनगर में सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम ने राहगीरों के बीच बांटे शरबत, भीषण गर्मी में आम लोगों को मिली राहत

Jamshedpur court – जमशेदपुर कोर्ट का फैसला, 6 साल पुराने चेक बाउंस मामले में साक्ष्य के अभाव में महिला आरोपी बरी

West singhbhum : शहीद महाराजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur accident : उलीडीह में सड़क पार कर रहे टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी को अज्ञात बस ने कुचला, मौत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News