
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थानांतर्गत खड़िया बस्ती निवासी अनिल कुमार के घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने कपाली मिल्लतनगर निवासी मोहम्मद सलीम और एक नाबालिग को गिरफ्तार िकया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान और नगद 25 हजार रुपये बरामद किये है. इस घटना में यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले पुलिस ने गौसनगर निवासी कयुमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बताया जाता है कि दस दिनों से बंद पड़े अनिल कुमार झा के घर से चोरों ने चोरी की थी. इस चोरी की घटना को आरोपियों ने ठेला लगाकर अंजाम दिया था. चोरी करते वक्त लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया था, जिसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर इन दोनं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही थी.





