लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के जयनाथपुर निवासी युवा जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो को पार्टी ने जदयू के प्रति समर्पण भावना और बेहतर कार्य के मद्देनजर झारखण्ड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव दायित्व सौंपा है। झारखण्ड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के पत्रांक 319/22, दिनांक 02.07.2022 के माध्यम से अधिसूचना जारी की गई है। उक्त अधिसूचना में तीन लोगों को प्रदेश के पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। जिनमें बिरसा चौक राँची निवासी भगवान सिंह, जयनाथपुर लोहरदगा निवासी अभय महतो को प्रदेश महासचिव तथा बुढ़ियाडीह गिरिडीह निवासी लखेश्वर प्रसाद को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। (नीचे भी पढ़ें)
प्रदेश अध्यक्ष सह रास सांसद श्री महतो ने अपने पत्र में कहा है कि संगठन की मजबूती एवं पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन-जन तक पहुँचाने हेतु उक्त कार्यकत्ताओं को प्रदेश के पदाधिकारी के बतौर पदों पर मनोनीत किया जाता है। उन्होंने मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि उक्त तीनों पदाधिकारी पार्टी के नीति सिद्धातों के अनुरूप दल की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। अभय महतो को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिरजमनी उरांव, राजेन्द्र तिर्की, प्रकाश कुमार महतो, प्रसाद साहू, मनोज मिश्रा, अधिवक्ता फताउर्रहमान, अधिवक्ता गौतम देवघरिया, शैलेश महतो, पंकज महतो, अनिल पांडेय, राजेश महतो, सत्येन्द्र मिश्रा, देवेंद्र कुमार मंडल, अविनाश कुमार, मदन उरांव, संतोष उरांव, संतोष महतो, कुंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, हसिब अंसारी, एस्थर लकड़ा आदि समेत गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।





