चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में शुक्रवार को अखिल झारखंड महिला संघ के बैनर तले चाकुलिया प्रखंड का महिला सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु महतो की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में प्रखंड स्तरीय महिला कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के बहरागोड़ा विस प्रभारी फनी भूषण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फनी भूषण महतो ने कहा कि आजसू के सुप्रिमो सुदेश महतो मंत्री कार्यालय में ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था जिसका लाभ आज राज्य भर में महिलाओं को हर क्षेत्र में उनका हक और अधिकार मिल रहा है।कहा कि आजसू मार्टी से जुड़ी पार्टी है आजसू सत्ता में आई तो राज्य का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सुदेश महतो के आदेश पर ही पुरे राज्य में महिला सम्मेलन कर महिला कमेटी का गठन किया जा रहा है,इसका एक ही उधेश्य है महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने के साथ साथ विकास में महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित कराना है और क्षेत्र में पार्टी को सशक्त बनाना है।कहा कि महिला मोर्चा के हर आंदोलन में पार्टी हमेशा साथ देगी।महिला सशक्त होगी तो ही राज्य का विकास होगा और परिवार सशक्त होगा।मौके पर मनोज गुप्ता, आंदोलनकारी ठाकुर दास महतो ने भी संबोधित किया।सम्मेलन में विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने रोड,पानी और शौचालय की समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि गांव में निर्मित शौचालय इस कदर बनाया गया है कि शौचालय में प्रवेश करने में भी डर लगता है। शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है जिसकी जांच होनी चाहिए। (नीचे भी पढ़ें)
सम्मेलन के अंत में प्रखंड स्तरीय महिला कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चंपकलता महतो, सचिव जया महतो, कोषाध्यक्ष नपुर महतो, उपाध्यक्ष कविता महतो,कार्यालय सचिव प्रभाती नायेक, मीडिया प्रभारी निर्मला महतो,संगठन सचिव ममता नायेक,बिनोती महतो को चुना गया। इस अवसर पर मुकेश महतो,एसटी मोर्चा अध्यक्ष उत्तम माहली, परितोष नायेक,चन्द्रमोहन नायेक,पिंटू नायेक, दुर्योधन पाल,राजू मुर्मू, बाघराय मुर्मू,खोकन नायेक परिक्षित नायेक,डमन हेम्ब्रम,सोमाई हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।






