जमशेदपुर : जुगसलाई के हिल व्यू एरिया निवासी युवती वाशफा शकील ने सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली। सैनिटाइजर पीते ही परिजनों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। उसका इलाज इमरजेंसी में हुआ। लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके और शुक्रवार को युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाशफा शकील हिल व्यू एरिया निवासी शकील अहमद की बेटी थी। उसकी उम्र 22 साल थी। वाशफा नेत्र रोग से पीड़ित थी। इसी के चलते वह टेंशन में रहती थी। बताते हैं कि गुरुवार को अचानक उसने सैनिटाइजर पी लिया। जब उसे उल्टी होने लगी। तब, परिजनों को पता चला और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।





