• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 04 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

April 3, 2021
in राशिफल
0
Horoscope : आज का राशिफल, रविवार, 04 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

वृष : बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे। आज आपके मन में उदासी रहेगी और आप नहीं जान पाएंगे कि इसका कारण क्या है।

मिथुन : अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।

कर्क : शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। मैट्रो में सफर करते दौरान आज किसी विपरीत लिंगी शख्स से आपकी आंखें चार हो सकती हैं।

सिंह : भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। कोई पौधा लगाएँ। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्या : अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको ख़ुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।

तुला : जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

वृश्चिक : आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।

धनु : आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने ख़र्चों पर थोड़ी नज़र रखें।

मकर : आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर ज़ोर दें।

कुंभ : आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।

मीन : अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आज से पहले शादीशुदा ज़िन्दगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

October 31, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

October 30, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

October 29, 2026
Next Post
jamshedpur-suicide-कदमा में टाटा स्टील की महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी, मंगेतर ने दी जानकारी

jamshedpur-suicide-कदमा में टाटा स्टील की महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी, मंगेतर ने दी जानकारी

jamshedpur-hungama-बिष्टुपुर होटल रामाडा के सैटरडे नाइट पार्टी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे ने काटा बवाल-video-आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल-video

jamshedpur-hungama-बिष्टुपुर होटल रामाडा के सैटरडे नाइट पार्टी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे ने काटा बवाल-video-आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल-video

Jamshedpur : झारखंड के परिवहन सचिव झारखंड सरकार ने किया बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मास्क नहीं पहनने के कारण दर्जनों ड्राइवरों व यात्रियों को किया ब्लैकलिस्ट, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टेस्टिंग काउंटर बढ़ाने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News