• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 19, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-4th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 4 मार्च 2022

March 3, 2022
in राशिफल
0
horoscope-know-your-day-friday-4th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 4 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग लाभदायक साबित होंगे। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है, जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में कर सकते हैं।

वृष राशि
पिछले दिनों की गई मेहनत भी रंग दिखाएगी। आप मित्रों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, लेकिन वाहन चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता हैं, क्योंकि कल बहुत देरी हो जाएगी। इस राशि के लोग तो रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की अहमियत का एहसास होगा।

मिथुन राशि
भाग दौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी पाने में सफल रहेगें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्तें आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। गैर-जरूरी चीजों पर पैसे खर्च कर आप अपने जीवन साथी को नाराज कर सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य को दूसरे दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक तय कर सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दिन को खास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएं। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद अपनी जिंदगी से ज्यादा चाहता होगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उन पर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज अगर आप सफर कर रहे हैं तो काफी सावधानी रखनें की आवश्यकता है। अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने क्रोध पर काबू रखिए। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

कन्या राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं।इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने मन मुताबिक पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं।

तुला राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

वृश्चिक राशि
आज प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब रहने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत है।

धनु राशि
आज घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। अपने मेहमानों से रुखा बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। यात्रा के दौरान आप नई जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

मकर राशि
आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगें। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है।आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएंगे।

मीन राशि
आज माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का खुशनुमा बना देगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको कुछ खास बताएंगी। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026

November 19, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026

November 18, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 17th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 17 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 17th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 17 नवंबर 2026

November 17, 2026
Next Post

tinplate-union-election-टिनप्लेट यूनियन के चुनाव में 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 732 मतदाता, किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, उम्मीदवारों की सूची जारी, मतदान 5 मार्च को, देखे उम्मीदवारों की सूची

Jamshedpur : मानगो में गांजा के साथ पकड़ाई वृद्धा, छह माह से कर रही थी कारोबार

Jamshedpur : मानगो में गांजा के साथ पकड़ाई वृद्धा, छह माह से कर रही थी कारोबार

Jamshedpur : बिरसानगर और परसुडीह में आबकारी विभाग का छापा, 12 टन जावा महुआ जब्त

Jamshedpur : बिरसानगर और परसुडीह में आबकारी विभाग का छापा, 12 टन जावा महुआ जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिआज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर मजबूती नजर आयेगी। परिवार के सदस्यों की आवश्कताओं को महत्व दें। उनके...

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एक बार फिर से अरली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लांच कर दिया गया है....

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की....

jamshedpur ex mla besra attacks case-पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : आलोक वाजपेयी,जनजातीय संवाद जैसे गौरवशाली आयोजन में व्यक्तिगत विवाद और मारपीट की घटना से समाज की छवि धूमिल हुई

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनजातीय संवाद 2026 के दौरान कल हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण...

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: राजस्थान सेवा सदन अस्पताल, अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा व जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 24 नवंबर...

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में रांची में कांग्रेस के सभी फ्रंटल एवं...

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी....

jamshedpur jagaddhatri puja- विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा में शामिल होकर मां जगद्धात्री का आशीर्वाद प्राप्त किया, कहा-मां जगद्धात्री शक्ति, साहस और संयम का प्रतीक

jamshedpur jagaddhatri puja- विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा में शामिल होकर मां जगद्धात्री का आशीर्वाद प्राप्त किया, कहा-मां जगद्धात्री शक्ति, साहस और संयम का प्रतीक

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: जगद्धात्री पूजा के पावन अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी आज जमशेदपुर प्रखंड स्थित राव कॉलोनी हलुदबनी में अरविंदो...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

jamshedpur ex mla besra attacks case-पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : आलोक वाजपेयी,जनजातीय संवाद जैसे गौरवशाली आयोजन में व्यक्तिगत विवाद और मारपीट की घटना से समाज की छवि धूमिल हुई

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News