
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आबकारी विभाग ने बिरसानगर के हुरलुंग नाला के पास चल रहे अवैध महुआ शराब भट्ठी में छापामारी कर भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा टीम ने परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी में भी अवैध तरीके से चल रही दो शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है. टीम ने छापेमारी के दौरान कुल 12 टन जावा महुआ और 120 लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट कर दिया. इधर आबकारी विभाग ने फरार आरोपियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है.





