
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में 11 किलो गांजा के साथ चाचा भतीजा को पकड़ा गया था, इधर मानगो पुलिस ने भी कुमरुम बस्ती में छापेमारी कर उमा नामक 65 वर्षीय वृद्धा को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के पास से लगभग 1.5 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस उसे थाने में रखकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में वृद्धा ने पुलिस को बताया कि वह छह मास से इस अवैध कारोबार में लगी हुई है. वह डिमना रोज निवासी आरिफ नामक युवक से गांजा की खरीददारी करती है और उसे इलाके में बेचती है. पुलिस आरिफ की तलाश में छापेमारी कर रही है. बता दे कि जमशेदपुर पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. पुलिस लगातार अड्डेबाजी करने वालों और नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चला रही है.





