• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 27, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-sunday-27th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-sunday-27th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज अपनी आंतरिक क्षमता को जानने का प्रयास करें। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेनै के लिए तैयार हैं। समझौता होते ही धन अपनी चाल बदलेगा। बच्चों के साथ समय बिताना काफी अच्छा होगा। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह खुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृष राशि
आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नई ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। जो लोग घर से बाहर रहते हैं। आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएं। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं।

मिथुन राशि
आज समाज के प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि
आज बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड को बरकरार रखेंगे। आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किए जाएंगे, जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते थे लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

सिंह राशि
आज अपने पैसे को संचय करने के लिए अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी खराब न कर दे। आज विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल समय है। अगर आज के काम को आप कल पर टाल रहे हैं तो कल आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आप अपने सकारात्मक विचारों और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आएगी। उधार मांगने वालों से सावधान रहें।

तुला राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के जरिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। आपके प्रिय का डांवाडोल मिजाज आपको परेशान कर सकता है। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरुरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

वृश्चिक राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक धन को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे, उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। दूसरों को सहमति करने की आपकी प्रतिभा आपको फायदा पहुंचाएगी। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर लेनी चाहिए।

धनु राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात मजबूत होंगे। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अधिक तनाव न लें और आराम करें। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा। जीवन का आनंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है, यह बात आज आप बहुत अच्छे तरीके से समझ सकते हैं।

मकर राशि
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। जिन्हें भावनात्मक मदद की आवश्यकता है, वे पाएंगे कि बड़े खुद हाथ बढ़ा रहे हैं। मित्रों से धोखा मिल सकता है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं।

कुंभ राशि
निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही कार्यप्रणाली गलत विचारों को परास्त करने में सफल रहेगें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जितना आपने सोचा था। आपका भाई उससे अधिक मददगार साबित होगा। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद कीमती है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी ओर फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

मीन राशि
आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। मतलब के हिसाब से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है। अनुशासन सफलता की अहम पायदान होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026

September 27, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026

September 26, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026

September 25, 2026
Next Post

Jamshedpur-Congress : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित, पूर्व जिलाध्यक्ष नट्टू झा व बलदेव सिंह भी हुए सम्मानित, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा-झारखंड में कांग्रेस मजबूती से लड़ने की शक्ति रखती है

Jamshedpur-Suicide : विवाद के बाद पत्नी ने किरोसिन छिड़ककर किया आत्महत्या का प्रयास तो दूसरे दिन पति ने भी खुद को कर दिया आग के हवाले, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Jamshedpur-Suicide : विवाद के बाद पत्नी ने किरोसिन छिड़ककर किया आत्महत्या का प्रयास तो दूसरे दिन पति ने भी खुद को कर दिया आग के हवाले, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Jamshedpur : शादी के बाद चाचा ससुर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने गोलमुरी थाना में दर्ज कराया मामला

Jamshedpur : शादी के बाद चाचा ससुर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने गोलमुरी थाना में दर्ज कराया मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News