
जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के मंधाता थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से उसी के चाचा ससुर ने दुष्कर्म किया. इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते रहे. अंत में मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी. मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती का है. महिला की शादी 20 अक्टूबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से गोलमुरी के मुस्लिम बस्ती में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच चाचा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. धमकी देते हुए वह लगातार दुष्कर्म करता रहा. अंत में उसने अपने मायके में सारी बात बताई. जानकारी पाते ही मायके पक्ष के लोग शनिवार को शहर पहुंचे और पीड़िता के साथ थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई. इधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.




